गणतंत्र दिवस के मौके पर 58 पुलिसकर्मियों को राज्यपाल करेंगी सम्मानित

Please Share

देहरादून: गणतंत्र दिवस की परेड में इस बार 26 जनवरी को 58 पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को सम्मानित किया जाएगा। इनमें आठ पुलिसकर्मियों को राज्यपाल उत्कृष्ट सेवा और उत्कृष्ट सराहनीय सेवा सम्मान मिलेगा। इसके साथ ही इन्हें राज्यपाल बेबी रानी मौर्य सम्मान चिन्ह प्रदान करेंगी। बाकी पुलिसकर्मियों को पुलिस महानिदेशक अनिल कुमार रतूडी द्वारा सम्मानित किया जाएगा। पुलिस मुख्यालय में कल यानि बुधवार शाम को सम्मानित होने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों के नामों की घोषणा कर दी है।

इन्हें मिलेगा राज्यपाल उत्कृष्ट सेवा पदक

-हरि सिंह, हेड कांस्टेबल, आईआरबी द्वितीय।
– कंवर पाल, आरक्षी सतर्कता मुख्यालय देहरादून।
– रविंद्र शाह, उपनिरीक्षक हरिद्वार।
– अर्जुन कुमार, उपनिरीक्षक हरिद्वार।
– अमित कुमार, आरक्षी, हरिद्वार।
– प्रभाकर, आरक्षी,  हरिद्वार।
– प्रकाश चंद्र देवली, पुलिस उपाधीक्षक, पीटीसी नरेंद्रनगर (संबद्ध कुंभ मेला)
– विक्रम सिंह नेगी, उप निरीक्षक विशेष श्रेणी हरिद्वार।

You May Also Like