सीएम त्रिवेंद्र ने दिए फाटा में हुई दुर्घटना की मजिस्ट्रियल जांच के निर्देश, 2-2 लाख का मुआवजा

Please Share

देहरादून: मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने शनिवार को जनपद रूद्रप्रयाग-गौरीकुण्ड केदारनाथ मार्ग पर फाटा के निकट चंडिकाधार में भूस्खलन होने से हुई वाहन दुर्घटना पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। उन्होंने दिवंगतों की आत्मा की शांति एवं दुःख की इस घड़ी में उनके परिजनों को धैर्य प्रदान करने की ईश्वर से कामना की है।

मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख रूपये की सहायता मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से दिए जाने के निर्देश दिये हैं। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने वाहन दुर्घटना की मजिस्ट्रियल जांच के भी निर्देश दिये हैं।

You May Also Like