एक दिवसीय दौरे पर भोपाल पहुंचे राहुल गांधी, फूकेंगे चुनावी बिगुल

Please Share

भोपाल: कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी आज एक दिवसीय दौरे पर भोपाल पहुंचे। इस दौरान कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ और सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया और अन्य कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। बता दें कि आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर राहुल गांधी मध्यप्रदेश के दौरे पर आए हैं। राहुल गांधी सोमवार दोपहर करीब 1 बजे भोपाल पहुंचे। रोड शो की शुरुआत से पहले पूजा अर्चना और शंखनाद किया गया। यही नहीं, कांग्रेस कार्यकर्ता गणेश प्रतिमा भी साथ लेकर आए थे। कांग्रेस ने इसके जरिए साफ संकेत दिया कि पार्टी राज्य में सॉफ्ट हिंदुत्व की राह पर आगे बढ़ेगी। राहुल गांधी के रोड शो से पहले सूबे की राजधानी भोपाल को कांग्रेस ने राहुल गांधी और अन्य नेताओं के पोस्टरों से पाट दिया गया था। इन पोस्टरों में राहुल गांधी की टीका और अक्षत वाली तस्वीरें दिख रही थीं। बता दें कि इससे पहले कांग्रेस लीडर दिग्विजय सिंह ने भी पूरे प्रदेश में नर्मदा यात्रा निकाली थी। इसे लेकर भी यह माना गया था कि कांग्रेस हिंदुत्व का संकेत देने के लिए यह यात्रा निकाली है।

बता दें कि अपने इस दौरे के दौरान राहुल लोगों को संबोधित कर उनमें चुनाव को लेकर नई ऊर्जा भरेंगे। विधानसभा चुनाव के लिहाज से कार्यकर्ताओं से उनके संवाद कार्यक्रम को महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

You May Also Like