दो राजधानियों की अवधारणा के ख़िलाफ़ हैं किशोर उपाध्याय

Please Share

देहरादून: कांग्रेस नेता किशोर उपध्याय ने विधानसभा का सत्र भराड़ी सैण में आहूत न कर त्रिवेंद्र सरकार व भाजपा की पहाड़ विरोधी मानसिकता की निन्दा की है। किशोर उपाध्याय ने कहा कि इसके विरोध में भराड़ीसैण में पूर्व सीएम हरीश रावत ने उपवास किया है। साथ ही उपाध्याय ने कहा कि गैरसैण राजधानी के मुद्दे को भाजपा सिर्फ राजनैतिक लाभ लेने के लिये इस्तेमाल करती है। भाजपा ने राजधानी के मामले में प्रदेश को मकड़जाल में फँसाया है, उस समय बने तीन राज्यों में सिर्फ़ उत्तराखंड को अस्थायी राजधानी के हातिमताई के तिलिस्म में फँसा दिया गया है।
उपाध्याय ने ये भी कहा कि वे दो राजधानियों की अवधारणा के ख़िलाफ़ हैं और अगर दो राजधानियाँ बननी हैं तो शीतक़ालीन राजधानी बनानी है तो भराड़ी सैण को बनाया जाय, जिससे हुक्मरान पहाड़ी क्षेत्र की समस्याओं को महसूस कर सकें तथा गर्मियों में मैदानी क्षेत्र की समस्याओं और गर्मी से रूबरू हो सकें। हिमाचल में दो राजधानियों का प्रयोग सफल नहीं रहा है, लेकिन वहाँ की दोनों राजधानियों का मौसम एक जैसा है।

You May Also Like