देहरादून से पिथौरागढ़ के लिए रवाना हुआ दिवंगत प्रकाश पंत का पार्थिव शरीर, दो बजे होगा अंतिम संस्कार

Please Share

देहरादून: देहरादून में हजारों लोगों ने नम आंखों से श्रद्धा सुमन अर्पित किया। जिसके बाद करीब 11 बजकर 10 मिनट पर स्व. पंत का पार्थिव शरीर पिथौरागढ़ के लिए रवाना कर दिया गया।दोपहर दो बजे रामेश्वर घाट में दिवंगत प्रकाश पंत का अंतिम संस्कार किया जाएगा। जहां सुबह से ही भारी संख्या में लोग जुटने लगे हैं।

बता दें कि वित्तमंत्री प्रकाश पंत को श्रद्धांजलि देने के पिथौरागढ़ के देवसिंह मैदान में लोग जुटने शुरू हो गए हैं। उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी भी मैदान में पहुंच चुके हैं। इससे पहले सुबह करीब 10 बजे दिवंगत मंत्री प्रकाश पंत का पार्थिव शरीर देहरादून जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचा। बड़ी संख्या में लोग स्व. पंत को श्रद्धांजलि देने के लिए आए। हर दल के नेता, नौकरशाह, अधिकारी- कर्मचारी, भाजपा कार्यकर्ता, विधायक उन्हें श्रद्धांजलि देने पहुंचे।

गौरतलब है कि स्व. पंत की अंतिम यात्रा में केंद्रीय रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक, भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्याम जाजू, मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट, राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी समेत प्रदेश सरकार के कई मंत्री, पार्टी सांसद, विधायक व पार्टी पदाधिकारी शामिल होंगे।

You May Also Like