रुद्रपुर: भ्रष्टाचारियों और देश के दुश्मनों को मुहतोड़ जवाब के लिए फिर से मोदी का पीएम बनना जरूरी: मनोज तिवारी

Please Share

रुद्रपुर: भाजपा के स्टार प्रचारक और दिल्‍ली प्रदेश अध्‍यक्ष सांसद मनोज तिवारी ने रुद्रपुर में जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान मनोज तिवारी ने अपने चीर परिचित अंदाज में गाना गाकर मतदाताओं को साधने के काम किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने हिंदू और मुसलमान को आपस में लड़वाकर राजनीति की है। उन्होंने आह्वान किया कि देश विकास के पथ पर तेजी से दौड़ रहा है। इसलिए भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशियों को जितवा कर केंद्र में एक बार फिर नरेंद्र मोदी की सरकार बनाएं।

मनोज तिवारी ने कहा कि नरेंद्र मोदी भारत का बेटे हैं। भ्रष्टाचारियों के साथ देश के दुश्मनों को मुहतोड़ जवाब के लिए मोदी का एक बार फिर प्रधानमंत्री बनना जरूरी है। पाकिस्तान को घर में घुस कर सेना ने आईना दिखाया तो कांग्रेस सर्जिकल स्ट्राइक के सबूत मांगने लगी। मनोज तिवारी ने देश की जनता से देश मे पल रहे जयचंदों को बेनकाब करने के लिए पांच साल और भाजपा को मौका देने का आह्वान किया। किच्छा के मुख्य बाजार में भाजपा प्रत्याशी अजय भट्ट के समर्थन में आयोजित सभा को संबोधित करते हुए मनोज तिवारी ने भाजपा प्रत्याशी अजय भट्ट के पक्ष में मतदान करने की अपील की।

You May Also Like