देखो यहां तो पानी के साथ कीड़े आ रहे हैं

Please Share

बड़कोट (उत्तरकाशी): उत्तरकाशी जिले के बड़कोट में पानी के साथ कीड़े भी लोगों के घरों तक पहुँच रहे हैं। यमुनोत्री यात्रा का मुख्य पड़ाव होने के बावजूद जल संस्थान बेसुध है। पानी में कीड़े आने से एक बात तो साफ है कि, पानी की टैंक को कई समय से साफ नहीं किया गया है। जिस कारण इससे लोगों को बीमारी का खतरा भी हो रहा है।

यमुनोत्री यात्रा का मुख्य पड़ाव होने के साथ ही बड़कोट नगर पालिका गंगोत्री यात्रा का मुख्य मार्ग भी है। बड़कोट शहर में आने वाला पेयजल  स्रोत से सीधे टैंक और फिर वहां से पानी सप्लाई किया जाता है। इन दिनों जहां लोगों को पर्याप्त पानी नहीं मिल पा रहा है। वहीं, पानी के साथ अब कीड़े भी आने लगे हैं। पानी के साथ आये कीड़ों का वीडियो बनाकर लोगों ने जल संस्थान के अधिकारियों को दिखाया भी, लेकिन अधिकारी फिर भी नहीं चेते।

You May Also Like