देहरादून में भिड़ी दाे महिला पार्षद, चले थप्पड़; मेयर के शांत कराने पर लगाया गले

Please Share

देहरादून: नगर निगम देहरादून की 12 सदस्यीय कार्यकारिणी समिति के चुनाव के दौरान दो कांग्रेस महिला पार्षद आपस में भिड़ गईं। जानकारी के मुताबिक, दोनों पार्षदों के बीच सीट को लेकर विवाद हुआ। विवाद बढा तो यमुना कॉलोनी की पार्षद सुमित्रा ध्यानी ने बल्लूपुर की पार्षद कोमल बोहरा को थप्पड़ जड़ दिया। थप्पड़ से गुस्साई पार्षद कोमल बोहरा ने पार्टी से सुमित्रा ध्यानी की शिकायत करने की बात कही। साथ ही कहा अगर पार्टी ने कार्रवाई नहीं की तो वह कानूनी कार्रवाई करेंगी। हालांकि बाद में मेयर सुनील उनियाल गामा ने दोनों की सुलह करवाई। जिसके बाद दोनों महिला पार्षदों ने एक-दूसरे को गले लगाया।

You May Also Like