देहरादून के प्रोपर्टी डीलर की मुजफ्फरनगर में गोलीमारकर की गई हत्या, जाँच में जुटी पुलिस  

Please Share

देहरादून: खतौली के जानसठ बस अड्डे के पास सुबह फाच्र्युनर कार में एक व्यक्ति का गोली लगा लहुलुहान शव पाया गया। जानकारी के अनुसार  दस्तावेजों के आधार शिनाख्त  पंकज  निवासी देहरादून के रूप में हुई है। वहीँ पुलिस ने बताया की पंकज के सीने में पांच गोली मारी गई हैं।  कार पुलिस चैक पोस्ट के समीप ही खड़ी थी। कार से एक मोबाइल, कपड़े व टोल पर्ची भी  बरामद हुई है। कार सहारनपुर नंबर की है, जिसकी पुलिस जाँच कर रही है। आज सुबह परिजन को उसकी हत्या की मिली, परिजन घटनास्थल के लिए रवाना हो गए हैं। पुलिस हत्या के कारण और हत्यारों के बारे मे जानकारी जुटा रही है। बताया जा रहा है कि पंकज अपने घर से कल निकला था।

 

 

 

 

You May Also Like