देहरादून के पॉश इलाके में व्यक्ति की गोली मारकर हत्या

Please Share
देहरादून: बीती देर रात वसंत विहार इलाक़े में एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर देने का मामला सामने आया है। घटना की बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। पुलिस के मुताबिक मृतक के शरीर में पांच गोलियों के निशान हैं। एसएसपी निवेदिता कुकरेती भी मौके पर घटना का जायजा लेने पहुंची।  मृतक जय करण रौतेला मोहनपुर देहरादून का निवासी है। वहीं मृतक सिटी कोतवाल का भाई बताया जा रहा है।
बताया जा रहा है कि मृतक प्रॉपर्टी डिलर का काम करता था। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। वहीं आस-पास के लोगों का कहना है कि, उन्होंने देर रात गोलियों की आवाज सुनी। जब तक लोग घटना स्थल पर पहुंचे व्यक्ति मृतक अवस्था में पड़ा था। जिसके बाद आस-पास के लोगों ने आनन फानन में पुलिस को सूचना दी।

You May Also Like