दिवाली पर फील्ड कर्मचारियों को बोनस देने के लिए जारी शासनादेश में ग्रेड पे का पेच फंसा

Please Share

देहरादून:  दिवाली से पहले राज्य कर्मचारियों को बोनस देने के लिए जारी किए गए शासनादेश में ग्रेड पे का पेच फंस गया है। इसके चलते प्रदेश के करीब 40 हजार फील्ड कर्मचारियों को बोनस से महरूम रहना पड़ेगा। क्योंकि वे 4800 ग्रेड पे वेतन पर हैं, लेकिन एसीपी लाभ के चलते 5400 ग्रेड पे के हिसाब से वेतन ले रहे हैं। पिछले साल सरकार ने ऐसे सभी कर्मचारियों को दीपावली बोनस का पात्र माना था, लेकिन इस बार वित्त विभाग ने बोनस का जो शासनादेश जारी किया है, उसमें उन्हें पात्र नहीं माना गया है।

वित्त विभाग ने सोमवार को बोनस का शासनादेेश जारी किया था। शासनादेश जारी होने के बाद कर्मचारी संगठनों ने मुख्यमंत्री, मुख्य सचिव और सचिव वित्त का आभार व्यक्त किया, लेकिन जब शासनादेश उनके हाथों में आया तो उसके प्रावधानों को देखकर वे परेशान हो गए। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद ने वित्त विभाग के रुख पर नाराजगी जाहिर की है।

You May Also Like