सिरफिरे आशिक ने किया दो बच्चों की माँ पर तेजाब से हमला

Please Share

पिथौरागढ़: सिरफिरे आशिक पर प्यार का ऐसा बुखार चढ़ा कि दो बच्चों की माँ पर एसिड से हमला कर डाला। घटना के बाद से आरोपी फरार हो गया है। वही पीड़ित महिला अस्पताल में जिंदगी मौत की लड़ाई लड़ रही है। पुलिस फरार आरोपी की तलाश में जुटी है। बताया जा रहा है कि पीड़ित महिला के दो बच्चे है।

मामला बीते रोज करीब शाम 6 बजे पिथौरागढ़ जिला मुख्यालय से सटे लुंठ्यूड़ा गांव का है। पिथौरागढ सीओ शेखर सुयाल ने बताया कि पीड़ित महिला अपने परिवार के साथ लुंठ्यूड़ा गांव में रहती है, जो कबाड़ बीनने का काम करती है। साथ ही उन्होंने बताया कि कल शाम 6 बजे आरोपी गुडडू महिला को अपने साथ लेने आया था। लेकिन महिला ने उसके साथ जाने से मना करने पर आरोपी ने उसके ऊपर तेजाब फेंक दिया। पीड़ित महिला ने बताया कि अक्सर गुडडू उसके घर आता था। इस दौरान बीच बचाव के लिए आई दूसरी महिला पर भी तेजाब के छींटे पड़ने से झुलस गयी है। वहीँ पुलिस का कहना है कि पीड़ित महिला खतरे से बाहर है और शहर के सभी चेक पोस्टों पर नाके बंदी चल रही है, जल्द ही फरार आरोपी को पकड़ लिया जायेगा।

You May Also Like

Leave a Reply