कांग्रेस सरकार बनने पर पैरामिलिट्री फोर्स के जवानों की शहादत पर शहीद का दर्जा देंगे: राहुल गाँधी

Please Share

नई दिल्ली: कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने हिमाचल प्रदेश मेंकांगड़ा के चंबी मैदान में परिवर्तन रैली को संबोधित किया। राहुल गांधी कांगड़ा एयरपोर्ट से सीधे चंबी मैदान पहुंचे। मैदान में 10 बॉक्स में लोगों के बैठने के लिए कुर्सियों का इंतजाम किया गया था। राहुल गांधी ने पुलवामा में शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि देकर अपने भाषण की शुरुआत की।
राहुल गांधी ने इस दौरान केन्द्र सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने राफेल के मुद्दे पर भी केन्द्र सरकार पर आरोप लगाए।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार उन्होंने कहा कि केंद्र में कांग्रेस की सरकार बनी तो पैरामिलिट्री फोर्स के जवानों को शहादत पर शहीद का दर्जा देंगे। हिमाचल भले ही छोटा प्रदेश है, लेकिन डिफेंस के मामले में सबसे आगे है।
राहुल ने कहा कि हिमाचल ने देश की तीनों सेवाओं में हजारों युवा दिए हैं, इसलिए मैं हिमाचल का धन्यवाद करता हूं। राहुल ने कहा कि कांग्रेस सत्ता में आई तो जीएसटी को बदलने का काम किया जाएगा। कोई 5 कर नहीं होंगे, बल्कि एक कर होगा और कम होगा।

You May Also Like