कांग्रेस में रहा अलग-थलग, भाजपा में मिल रहा पूरा सम्मान: चैम्पियन

Please Share

मसूरी: भाजपा विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैम्पियन अपने परिवार के साथ शुक्रवार मसूरी घुमने पहुंचे। इस मौके पर पत्रकारों से बातचीत में कहा कि, मंत्रीमंडल में दो मंत्रियों के पद भरने का फैसला पार्टी हाईकमान का है। उन्होंने  कहा कि वह तो पार्टी के सिपाही हैं, पार्टी का जो भी निर्देश होता है उसका पालन किया जाता है।

चैम्पियन ने कहा कि, सरकार अच्छा काम कर रही है। हमारी सरकार जीरो टाँलरेंस की सरकार है। उन्होने कहा कि, वे कांग्रेस में हमेशा अलग-थलग रहे थे, लेकिन भाजपा में ‌वो सब कुछ मिल रहा है और भाजपा के रुप में उन्हें एक परिवार मिला है। उन्होंने कहा कि, भाजपा में उन्हें पूरा सम्मान मिल रहा है, जो कभी कांग्रेस में नही मिला। साथ ही उन्होंने कहा कि, मुख्यमंत्री से पूरा सहयोग मिल रहा है, हम जनहित में जो भी कार्य कह रहे हैं वो सब काम हो रहे हैं।

You May Also Like