कांग्रेस में एक और पत्र सार्वजनिक होने से घमासान, प्रीतम सिंह पर लगे आरोप

Please Share

देहरादून: निकाय चुनाव में टिकट बंटवारे के कई दिनों बाद भी कांग्रेस में घमासान जारी है। एक तरफ पार्टी में टिकट की नाराजगी से इस्तीफे हो रहे हैं, तो दूसरी तरफ पार्टी नेताओं के खिलाफ चिट्ठियों का दौर भी जारी है।  फिलहाल कांग्रेस अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष दर्शन लाल की एक चिट्ठी सार्वजानिक हुयी है, जिसमे प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह पर अनुसूचित जाति विरोधी होने का आरोप लगाया गया है।

कांग्रेस में नाराजगी को पत्र के जरिये दर्ज कराने की पुरानी परम्परा रही है और इन पत्रों के सार्वजनिक होने का भी पुराना इतिहास रहा है। इस बार पत्र निकाय चुनाव के दौरान सार्वजनिक हुआ है और इसमें सीधे कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह को ही निशाना बनाकर उन्हें अनुसूचित जाति विरोधी बताया गया है। ख़ास बात तो ये है कि खुद कांग्रेस अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष ने ही इस आरोप को लगाया है और इसकी शिकायत पत्र के जरिये न केवल अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के राष्ट्रिय अध्यक्ष को की गयी है बल्कि, खुद प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह को भी पत्र लिखकर उनके दुर्व्यवहार की बात कही गयी है।

खबर है कि, पार्टी में टिकट बंटवारे के खिलाफ इस्तीफों के साथ ही कई पत्र भी लिखे गए हैं और राष्ट्रिय नेताओं को प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह की शिकायत कर टिकट बंटवारे में गड़बड़ी की बात कही गयी है।

You May Also Like