कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष समेत कई कांग्रेसी भाजपा में शामिल

Please Share

देहरादून: प्रदेश में निकाय चुनाव की तारीख की घोषणा के बाद दोनों बड़ी राजनीतिक पार्टियां कांग्रेस और भाजपा नेताओं का पार्टी बदलने का सिलसिला जारी है। दोनों पार्टियों द्वारा निकाय चुनावों के लिए प्रत्याशीयों की घोषणा के बाद एक ओर जहां टिकट बंटवारे से नाराज कई भाजपा नेता कांग्रेस में शामिल हुए तो कुछ निर्दलीय ही मैदान में उतरे। तो वहीं कई कांग्रेसियों ने भाजपा का हाथ थामा जो कि, अभी तक जारी है। कांग्रेस के पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष नत्थी लाल शाह ने भी भाजपा ज्वाइन की।

इसी क्रम में बुधवार को उत्तरकाशी के कई कांग्रेसी नेता भाजपा में शामिल हुए। साथ ही कई कांग्रेसियों समेत कई और लोगों ने भाजपा का दामन थामा। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट ने प्रदेश कार्यालय में सभी को सदस्यता दिलाई।

You May Also Like