कांग्रेस के नेतृत्व में मलिन बस्तिवासियों ने किया मुख्यमन्त्री आवास कूच

Please Share

देहरादून: मलिन बस्तियों को मालिकाना हक दिलाने के लिए कांग्रेस के नेतृत्व में आज मलिन बस्तिवासियों ने मुख्यमन्त्री आवास कूच किया। भारी बारिश के बावजूद इस प्रदर्शन में मलिन बस्तिवासियों का हुजूम त्रिवेंद्र सरकार के खिलाफ सडकों पर उमडा। कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह के नेतृत्व में मुख्यमन्त्री आवास कूच कार्यक्रम में नेता प्रतिपक्ष इन्दिरा हृदयेश भी शामिल हुई। साथ ही कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सूर्य कान्त धस्माना, पूर्व विधायक राजकुमार, विधायक ममता राकेश, पूर्व मन्त्री मन्त्री प्रसाद, पूर्व मन्त्री मात्बर सिंह, पूर्व मन्त्री दिनेश अग्रवाल, पूर्व विधायक विक्रम सिंह नेगी समेत कांग्रेस के अनेक नेता कूच में शामिल हुये।

वहीं पुलिस ने हाथीबड़कला पर बैरिकेट लगाकर कूच कर रहे कांग्रेसियों को रोका। बारिश के बावजूद भी कांग्रेसी मैदान में डटे रहे। कांग्रेसियों और मलिन बस्तीवासियों ने कूच के दौरान सरकार के खिलाफ जमकर हल्ला बोला। प्रदर्शनकारियों को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कि, बस्तियों के मालिकाना हक से कम कुछ भी मंजूर नहीं है। कांग्रेस ने आरोप लगाते हुए कहा कि, सरकार ने राजनैतिक फायदे के लिए अध्यादेश जारी किया है।

You May Also Like