पिथौरागढ़: कांग्रेस घोषित करेगी नया प्रत्याशी, तीन नामों पर किया जा रहा विचार

Please Share

पिथौरागढ़: पूर्व कांग्रेस विधायक मयूख महर के इनकार के बाद अब कांग्रेस पिथौरागढ़ उपचुनाव में बुरी तरह फंसती दिखाई दे रही है। पार्टी अब नए प्रत्याशी की खोज में है, माना जा रहा है कि पार्टी अब किसी नए चेहरे पर ही दांव खेलेगी। प्रत्याशी की घोषणा जल्द होने की संभावना है।

दरअसल, पिथौरागढ़ विधानसभा उप चुनाव में कांग्रेस का सारा दारोमदार पूर्व विधायक मयूख महर पर था।। मयूख ने तीन दिन का समय मांगकर पार्टी नेताओं की उम्मीदों को बढ़ा दिया था। लेकिन मयूख के चुनाव लड़ने से साफ इनकार करने के बाद भी पार्टी यह समझ रही थी कि वह मान जाएंगे, अब मयूख ने चुनाव लड़ने से साफ इनकार कर दिया है। जिसके बाद पार्टी ने नए प्रत्याशी की खोज शुरू कर दी है। मिडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पार्टी के स्तर से तीन नामों पर विचार किया जा रहा है। पार्टी अब इस कोशिश में है कि किसी नए चेहरे को ही मैदान में उतारा जाए। इसके साथ ही जातीय और क्षेत्रीय समीकरणों को भी टटोला जा रहा है।

You May Also Like