मुख्यमंत्री ने ली प्रदेश के सभी जिलाधिकारियों से कोविड-19 के नियंत्रण की जानकारी

Please Share

देहरादून: मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने मंगलवार को प्रदेश के सभी जिलाधिकारियों से फोन के माध्यम से कोविड-19 के प्रभावी नियंत्रण के लिए की जा रही तैयारियों की जानकारी ली| मुख्यमंत्री ने जिलाधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुचारू रखी जाएं| खाद्यान्न एवं आवश्यक वस्तुओं की पूर्ण उपलब्धता रखी जाए| सोशल डिस्टेंसिंग का कड़ाई से पालन कराया जाए| प्रदेश की जनता को सुरक्षित रखना हम सबकी जिम्मेदारी है| उन्होंने जिलाधिकारियों को निर्देश दिए कि किसी भी प्रकार की आवश्यकताओं के लिए शासन के उच्चाधिकारियों को अवगत कराया जाए| मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि स्थानीय जनप्रतिनिधियों का भी सहयोग लिया जाए| यह ध्यान रहे कि खाद्यान्न एवं अन्य सामग्री में ओवर रेटिंग की शिकायत ना हो|

धारचूला में जबरन नदी पार करने की कोशिश में नेपाली मजदूर, वहीँ उपजिलाधिकारी उनको खुद भोजन परोसते हुए-देखें वीडियो

मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र ने प्रदेश के सभी मुख्य चिकित्साधिकारियों से भी स्वास्थ्य सुविधाओं एवं आवश्यक व्यवस्थाओं की जानकारी ली| स्वास्थ्य संबंधी किसी भी आवश्यक सामग्री के लिए स्वास्थ्य सचिव एवं डीजी स्वास्थ्य से संपर्क करने के निर्देश दिए|

धारचूला में फंसे नेपाली मजदूरों ने नेपाल के द्वारा झूला पुल नहीं खोले जाने पर किया अन्तराष्टीय पुल पर पथराव, एसडीएम व भारी संख्या में पुलिस बल पहुंचे मौके पर

You May Also Like

Leave a Reply