‘बुलंद उत्तराखंड’ और ‘बेमिसाल गढ़वाल’ के तहत युवाओं को नई दिशा देने का प्रयास: शौर्य डोभाल

Please Share

देहरादून: इंडिया फाउंडेशन के अध्यक्ष और बुलंद उत्तराखंड से जुड़े शौर्य डोभाल ने जानकारी देते हुए कहा कि, राज्य में ‘बुलंद उत्तराखंड’ और ‘बेमिसाल गढ़वाल’ के तहत युवाओं को नई दिशा देने का प्रयास किया जा रहा है। बुलंद उत्तराखंड के तहत बेमिसाल गढ़वाल अभियान एक ऐसी शुरुआत है, जिससे न युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है, साथ ही सशक्त राज्य की परिकल्पना की नीव भी रखी जा रही है। जो देश के लिए बहुआयामी प्रतिभाओं का निर्माण करे।

उन्होंने बताया कि, बुलंद उत्तराखंड एक ऐसा अभियान है जो राज्य के सम्मान, पर्यटन की संभावनाएं और क्षेत्र के विकास के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने बताया यह अभियान उत्तराखंड के लोगों के लिए काफी फायदेमंद होगा। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य राज्य के लोगों को उज्जवल भविष्य देना सुनिश्चित करना है। शौर्य ने बताया कि, मिशन के तहत बेमिसाल गढ़वाल का अभियान बुलंद उत्तराखंड योजना के अंतर्गत चलेगा। बेमिसाल गढ़वाल अभियान का मुख्य उद्देश्य पूरे राज्य में व्यापक विकास मसलन कृषि, स्वास्थ्य, पर्यटन, मशरुम फार्मिंग, सांस्कृतिक विरासत, संस्कृति, शिक्षा, रोजगार के अवसर, बाल सुधार आदि के क्षेत्र में विकास करना है। डोभाल ने बताया वह अपने राज्य के विकास के लिए प्रतिबद्ध है। वह इस पूरी योजना की शुरुआत गढ़वाल मंडल से कर रहे हैं, क्योंकि गढ़वाल ही उनकी मातृभूमि भी है जहां उनका गांव पौड़ी जिले से गिरी गांव में है। उसके बाद इस अभियान से कुमाऊं भी जोड़ा जाएगा।

You May Also Like