दून में फर्जी कंपनी लोगों को करोड़ों का चूना लगा कर रातोंरात हुई फरार

Please Share

देहरादून। राजधानी दून में फर्जी कंपनी लोगों को करोड़ों का चूना लगा कर रातोंरात फरार हो गयी। शहर में जमीन और मोटे इन्वेस्ट का सपना दिखाकर कंपनी ने दून वासियों की गाड़ी कमाई पर हाथ साफ कर दिया। पीड़ित लोगों ने देहरादून एसएसपी को पत्र के जरिये घटना के विषय में जानकारी दी है।

मिली जानकारी के अनुसार कंपनी ने लगभग शहर के 19 लोगों को चुना लगा कर फरार हो गयी है। जिसमे निखिल गुप्ता के 16 लाख, मोहन डिमरा 50 लाख, मेघ राज सिंह राठौर 10 लाख, मुकेश धीमान 51 हजार, आशीष नैलवाल 35 लाख, दीपक शर्मा 40 हजार,  अरुण जैन 8 लाख 60 हजार, वरुण ग्रोवर 6 लाख, अर्पित नेगी 1 लाख, आकाश भाटिया 40 हजार, रवि पंवार 5 लाख, अम्बिश कुमार 80 हजार, देवेंद्र सिंह नेगी 2 लाख, पंकज वर्मा 50 हजार, मेजर बीएस बिष्ट के 1 लाख, विशाल शेटी 2.5 लाख रुपये का चुना लगा चुकी है। जबकि अभी कुछ लोगों को तो जानकारी ही नहीं है कि कंपनी फरार हो गयी है। बहरहाल पीड़ित लोगों ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दिया है।

बताया जा रहा है कि सात्विक इंडिया प्राइवेट लिमिटेड नाम की एक कंपनी ने राजधानी दून की जनता की कमाई पर हाथ साफ़ किया है। जिसमे कंपनी का सीएमडी आशुतोष मर्तोलिया, निदेशक हिरा सिंह मर्तोलिया, विकास यादव और वीनू यादव शामिल है।

You May Also Like

Leave a Reply