भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत पहुंचे मसूरी, हुए बाइक रैली शामिल

Please Share
नरेश नौटियाल  की रिपोर्ट;
मसूरी: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत के मसूरी पहुंचने पर मसूरी भाजपा कार्यकर्ताओं ने मसूरी के गांधी चौक से होते हुए पिक्चर पैलेस तब बाइक रैली निकाली। जिसमें मसूरी विधायक गणेश जोशी व बंशीधर भगत जिंदाबाद के भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने नारे लगे।
इस मौके पर भाजपा कार्यकर्ताओं व महिलाओं ने पहाड़ी पोशाक पहनकर प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत का फूल मालाओं से स्वागत किया। इस मौके पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत ने कहा कि हमारे जो पहाड़ के युवा है, उनमें भाजपा के प्रति भारी उत्साह देखा जा रहा है और आने वाले 2022 के विधानसभा चुनाव में भाजपा 57 से 60 सीटे उत्तराखण्ड में लेकर आएगी।

You May Also Like