भाजपा प्रत्याशी नीतू कश्यप महिला सुरक्षा के कई वादों को लेकर उतरी मैदान में

Please Share
-अरुण कश्यप
हरिद्वार: इन दिनों नगर निगम चुनाव की सरगर्मियां अपने चरम पर हैं। हर तरफ प्रत्याशी लोक लुभावन वायदे कर रहे हैं। इसी बीच वार्ड नंबर 50 से भाजपा पार्षद पद प्रत्याशी नीतू कश्यप महिला सुरक्षा के कई वादों को लेकर मैदान में उतरी हैं।
नीतू कश्यप ने बताया कि, वार्ड में जो सुविधाएं निगम से मिलनी चाहिए, वह लोगों को उपलब्ध नहीं हो पा रही है। यदि वह पार्षद बनती है तो लोगों की हर समस्या को दूर करेंगे क्योंकि, वह खुद उन समस्याओं से जूझ रही हैं और उन्हें पता है कि, क्या समस्याएं होती हैं। महिला सुरक्षा पर बोलते हुए नीतू कश्यप ने बताया कि, महिलाओं की सुरक्षा के लिए जगह-जगह सीसीटीवी कैमरे लगवाए ताकि, महिला सुरक्षा को एक नया आयाम मिल सके और बेखौफ होकर महिलाएं रात को भी घर से निकल सकें।

You May Also Like