भाजपा नेताओं पर महिलाओं के यौन उत्पीड़न के आरोपों को लेकर महिला कांग्रेस ने फूंका भाजपा का पुतला

Please Share
देहरादून: पूर्व भाजपा महामंत्री संगठन संजय कुमार पर लगे यौन उत्पीड़न के आरोप और पूर्व मंत्री एमजे अकबर पर लगे यौन उत्पीड़न के आरोपों को लेकर उत्तराखंड महिला कांग्रेस ने आज भाजपा का पुतला फूंका। उन्होंने कहा कि, एक तरफ तो भाजपा सरकार बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का नारा देती है, वहीं दूसरी ओर महिलाओं का शोषण करती है। साथ ही उन्होंने कहा कि, भाजपा के नेता कहते हैं कि जो भी महिलाएं राजनीति में आती हैं वह पहले से ही मानसिक रूप से तैयार होकर आती है यानी कि, भाजपा के नेताओं की सोच पहले से ही महिलाओं का शोषण करने वाली है।
साथ ही उन्होंने कहा कि भाजपा की कथनी और करनी में बहुत अंतर है। उन्होंने कहा कि ऐसे लोगों को केवल निष्कासित कर के भाजपा अपना पल्ला नहीं झाड़ सकती है बल्कि, उन्हें इस पर जवाब देना होगा। इसके अलावा उन्होंने कहा कि, यदि इसी तरह महिलाओं का शोषण होता रहा तो महिला कांग्रेस के साथ ही पूरी महिला शक्ति भाजपा को सबक सिखाएगी।

You May Also Like