भाजपा कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा पहुंचे देहरादून, लेंगे पदाधिकारियों की बैठक

Please Share

देहरादून: भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा देहरादून पहुंचे हैं। सुबह 9.30 बजे जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचने के बाद वह 12 बजे भाजपा कार्यालय पहुंचे। यहां वह प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक ले रहे हैं। ढाई बजे सांसद व विधायकों की बैठक करेंगे। साथ ही 4.30 बजे महानगर भाजपा के बूथ अध्यक्ष सम्मेलन में शिरकत करेंगे।

प्रदेश कार्यालय पहुंचने पर उनका भव्य स्वागत हुआ। इस दौरान मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत और प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट भी मौजूद रहे। जेपी नड्डा अपने एक दिवसीय दौरे पर देहरादून पहुंचे हैं। नड्डा के साथ भाजपा महामंत्री संगठन शिव प्रकाश भी देहरादून पहुंचे हैं। वहीँ सियासी हलकों में ये प्रश्न भी तैर रहा है कि नड्डा का अनायास उत्तराखंड दौरे के निहितार्थ क्या हैं? माना जा रहा है कि नड्डा अलग-अलग प्रदेशों में जाकर संगठनों की नब्ज टटोल रहे हैं।

You May Also Like