भाजपा इस कठिन दौर में कर रही है राजनीति-प्रदेश कांग्रेस महामंत्री

Please Share

नरेश नौटियाल की रिपोर्टर 

मसूरी: प्रदेश कांग्रेस महामंत्री गोदावरी थापली ने मसूरी पुलिस चौकी कुलड़ी में गरीबो की मदद के लिए पुलिस को अपनी ओर से राशन दिया है वहीं उन्होंने प्रदेश सरकार पर भेदभाव का आरोप लगाया.. उन्होंने कहा कि इस संकट की घड़ी में सब लोग एक साथ है। लिहाजा भाजपा सरकार राज्य में कांग्रेस से लगातार दूरी बनाकर मदद करने वालों के साथ उचित बर्ताव नही कर रही है। जबकि कांग्रेस से जुड़े लोग इस महामारी में प्रदेश सरकार के साथ मिलकर गरीब लोगों की मदद करना चाहती है।

पढ़ें: लॉक डाउन के दौरान सब्जी की आड़ में करोड़ों रुपयों की स्मैक की तस्करी

उनका कहना है कि शासन प्रशासन कई सामाजिक संस्थाओं के साथ गरीब लोगों के बीच जा रही है। लेकिन जब कांग्रेस के कार्यकर्ता आगे आने का प्रयास करते है तो प्रशासन भी उनको नजर अंदाज कर रहा है। जिससे साफ जाहिर है कि भाजपा इस कठिन दौर में भी राजनीति कर रही है।

पढ़ें: बाबा बद्रीनाथ के रावल भी 2 से 3 दिनों में पहुंचगे जोशीमठ

You May Also Like

Leave a Reply