पिथौरागढ़ उपचुनाव: भाजपा से चंद्रा पंत और कांग्रेस से अंजू लुंठी ने भरा नामांकन

Please Share

पिथौरागढ़: पिथौरागढ़ विधानसभा उपचुनाव को लेकर कांग्रेस उम्मीदवार अंजू लुंठी और भाजपा उम्मीदवार चन्द्रा पंत ने नामांकन भर दिया है। जहाँ कांग्रेस उम्मीदवार के साथ पूर्व विधायक मयूख महर, पूर्व पालिकाध्यक्ष जगत खाती, जिलाध्यक्ष त्रिलोक महर समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उनके साथ मौजूद रहे। तो वहीँ भाजपा उम्मीदवार के साथ प्रभारी राजेन्द्र भंडारी, सांसद अजय टम्टा, केएमवीएन अध्यक्ष केदार जोशी, जिलाध्यक्ष वीरेंद्र वल्दिया समेत कई वरिष्ठ नेता उनके साथ मौजूद रहे।

बता दें कि, वित्त मंत्री स्व. प्रकाश पंत के निधन के बाद खाली हुई पिथौरागढ़ विधान सभा सीट पर 25 नवंबर को उपचुनाव होना है। भाजपा ने स्व. पंत की पत्नी चंद्रा पंत को उम्मीदवार घोषित किया, तो कांग्रेस ने अंजू के मैदान में उतरने से उपचुनाव में भाजपा और कांग्रेस के बीच रोचक मुकाबला होने के आसार बढ़ गए।

You May Also Like