बड़ी खबर: उत्तराखंड स्वास्थ्य बुलेटिन, शाम 8 बजे की रिपोर्ट, तीन और कोरोना पॉजिटिव

Please Share

देहरादून: उत्तराखंड में COVID-19 बढ़ते ही जा रहे हैं। आज फिर तीन और संक्रमित मामले सामने आये है जिससे आज कुल उत्तराखंड में 6 संक्रमित मरीज पाए गए। अब उत्तराखंड स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार COVID-19 के मरीज़ों कील संख्या 78 हुई है। यह तीनों मरीज़ उधम सिंह नगर से है और तीनों प्रवासी है। इनमे 2 पुरुष मुंबई अंधेरी से है जिनकी उम्र 35 और 36 साल है और एक 10 साल की बच्ची है जो दिल्ली से आई है। 

वहीं आज COVID-19 नकारात्मक पाए गए नमूनों की संख्या 360 तथा आज भेजे गए नमूनों की संख्या 333 रही है। वहीं उत्तराखंड में कोविद-19 संक्रमित मामलों में अब तक 50 ठीक हुए मरीज़ है।

You May Also Like

Leave a Reply