भारत रत्न पं. गोविन्द बल्लभ पंत की जयन्ती पर विभिन्न कार्यक्रम

Please Share

रानीखेत: गोबिन्द बल्लभ पन्त की 131वीं जयन्ती के अवसर पर देशभर में उनको श्रदांजलि दी गई। इसी क्रम में राजधानी दून में मुख्यमंत्री आवास पर भारत रत्न पं. गोविन्द बल्लभ पंत का उनकी जयन्ती पर भावपूर्ण स्मरण किया है। वहीँ रानीखेत में उनकी मूर्ती को माल्यार्पण कर इनके चित्र पर भी उपस्थितजनो ने पुष्प अर्पण कर उन्हे याद किया। इस अवसर पर स्कूली बच्चो ने कार्यक्रम भी प्रस्तुत किये। यहाँ उपजिलाधिकारी भी उपस्थित थे। समिति द्वारा बच्चो को पुरुषकृत भी किया गया। पंत जी का जन्म रानीखेत से 60 किमी दूर खूंट धामस में हुआ था।

 

You May Also Like