भाजपा पर कांग्रेस का हमला, कहा: महिलाओं का अपमान कर रहे बेटी बचाने वाले

Please Share

देहरादून: कांग्रेेस ने भाजपा महामंत्री संगठन पर महिला के यौन उत्पीड़न मामले में हमला बोला है। कांग्रेस ने देहरादून में प्रदर्शन कर आरोपी नेता की गिरफ्तारी की मांग की है। कांग्रेस का आरोप है कि बेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ के दावे करने वाली भाजपा में महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं। महिलाओं का शोषण तो हो ही रहा है, साथ ही महिलाओं को अपमान भी किया जा रहा है।
कांग्रेस ने भाजपा के महामंत्री संगठन पर महिला द्वारा लगाए गए शारीरिक शोषण मामले में आज प्रदेश कांग्रेस ने सड़क पर उतरकर प्रदर्शन किया। कांग्रेस ने मामले को लेकर राजीव गांधी भवन से लेकर घंटाघर तक जुलूस निकाला। साथ ही दोषी के खिलाफ राज्य सरकार की ओर जल्द से जल्द कार्रवाई करने की मांग भी की।
कांग्रेस ने राज्य सरकार पर आरोप लगाया कि उनकी ही पार्टी की महिला कार्यकर्ता ने उनके ही संगठन महामंत्री पर शारीरिक उत्पीड़न करने का आरोप लगाया है। बावजूद, इसके राज्य सरकार के दबाव में भाजपा पदाधिकारी के खिलाफ कोई भी कार्रवाई नहीं की जा रही है।

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कि भाजपा पार्टी स्तर पर जांच की बात कह रही है। उन्होंने इस पर सवाल उठाते हुए कहा कि क्या भाजपा कोई जांच कमेटी है? उन्होंने कहा कि पार्टी अपने लोगों को बचाने के लिए इस तरह के बहाने कर रही है।

वहीं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय ने कहा कि इस तरह के मामलों में सबसे पहले आरोपी को गिरफ्तार किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड वह धरती है, जहां से महिलाओं का आदिकाल से सम्मान होता आया है। उन्होंने कहा कि पुलिस को आरोपी नेता की तत्काल गिरफ्तारी करनी चाहिए।

You May Also Like