भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष का दिल का दौरा पड़ने से आकस्मिक निधन

Please Share

चंडीगढ़: भारतीय जनता पार्टी के पूर्व अध्यक्ष कमल शर्मा का फिरोजपुर जिले में रविवार सुबह दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया हैं। निधन से दो घंटे पहले ही शर्मा ने ट्विटर पर लोगों को दीवाली की बधाई दी थी। अपने ट्वीट में उन्होंने कहा था, ”मां लक्ष्मी की कृपा से आपके घर में हमेशा उमंग और आनंद की रौनक हो आपके परिवार को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं।

शर्मा के करीबी सहयोगी ने बताया कि शर्मा (48) सुबह सैर करने गए थे। उसी दौरान उन्हें दिल का दौरा पड़ा उन्होंने बताया कि उन्हें तत्काल स्थानीय अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। शर्मा के परिवार में पत्नी और दो बच्चे हैं। वहीँ बीजेपी ने शर्मा के निधन पर शोक प्रकट किया है।

You May Also Like