बीच रोड में बेकाबू होकर पलटी बस, 20 यात्री में से करीब दर्जनों घायल दो की हालत नाजुक

Please Share

हलद्वानी: कालाढुंगी रामनगर मुख्यमार्ग पर सुबह करीब 5 बजे भाखड़ा पुल के पास परिवहन निगम की एक बस बीच रोड में बेकाबू होकर पलट गई। सूचना मिलते ही  फौरन मौके पर पहुंची कालाढूंगी पुलिस टीम  बस में फंसे यात्रियों के लिए देवदूत बन गई। आसपास के लोगों की मदद से यात्रियों को निकालकर  टीम में मोजूद पुलिस कर्मियों ने  पहले खुद ही मौके पर फर्स्ट एड दी। उसके बाद घायलों को शुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती कराया गया ,साथ  ही कई लोगों के घायल होने की  असंका जताई जा रही है,  वन्ही  बस में करीब 20 यात्री सवार थे। बस के यात्रियों ने बताया कि मौके पर पुलिस न पहुंचती तो कई लोगों को  बचाना मुश्किल था।
जानकारी के अनुसार सुबह करीब 5 बजे चंडीगढ़ से हल्द्वानी आ रही रोडवेज की बस मुख्यमार्ग पर भाखड़ा पुल के निकट बस अचानक बीच रोड में पलट गई। बताया जाता है चालक को झपकी आने से बस पलटी। बस में सवार लगभग 20 यात्र्यिओं  में से करीब दर्जनभर यात्री  घायल हुए हैं। थाना अध्यक्ष ने बताया की  सभी घायलों का इलाज सुचारू रूप से किया जा रहा है,जिनमे दो की  हालत गंभीर बताई जा रही है ,

You May Also Like