अनिल कपूर ने महाराष्ट्र का ‘मुख्यमंत्री’ बनने से किया इनकार, बोले- ‘मैं नायक ही ठीक हूं’

Please Share

नई दिल्ली: महाराष्ट्र में बीजेपी और शिवसेना के बीच सरकार बनाने को लेकर पेंच फंसा तो अनिल कपूर के एक फैन को उनकी याद आ गई। विजय गुप्ता नाम के एक फैन ने ट्वीट कर ये डिमांड कर दी कि अगर महाराष्ट्र में कोई हल नहीं निकल रहा तो अनिल कपूर को ही मुख्यमंत्री बना दो।

साल 2001 में रिलीज हुई अनिल कपूर की फिल्म ‘नायक’ आपको बखूबी याद होगी। फिल्म में अनिल कपूर महाराष्ट्र के मुख्यंत्री बने थे। यह रोल उनके करियर के सबसे बेहतरीन रोल्स में से रहा है, जो लोगों के ज़ेहन में आज भी जिंदा है। इसी फिल्म की याद दिलाते हुए फैन ने यह ट्विट किया।

विजय ने देवेंद्र फडणवीस, आदित्य ठाकरे और अनिल कपूर को टैग करते हुए ट्वीट किया कि, ‘महाराष्ट्र में जब तक कोई रास्ता नहीं निकलता तब तक @AnilKapoor को ही मुख्यमंत्री बना कर देख लेते हैं। पर्दे पर उनके एक दिन का कार्यकाल पूरे देश ने देखा और सराहा है। @Dev_Fadnavis और @AUThackeray क्या सोच रहे हैं ??

विजय गुप्ता के इस ट्वीट का अनिल कपूर ने जवाब दिया। ट्वीट को रीट्वीट करते हुए अनिल ने लिखा, ‘नहीं मैं नायक ही ठीक हूं’। वहीँ अनिल कपूर के ट्वीटर पर कई फैंस ने मजेदार कमेंट किए हैं।

You May Also Like