अमित शाह बोले- CAA पर चाहे सारा विपक्ष एक हो जाए, BJP फैसले से एक इंच भी नहीं हटेगी

Please Share

जोधपुर: नागरिकता संशोधन अधिनियम के समर्थन में जनसभा को संबोधित करते हुए केंद्रीय गृह मंत्री व भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने कहा कि, भाजपा ने देशभर में नागरिकता संशोधन कानून के समर्थन में जनजागरण अभियान का आयोजन किया है। उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि, जिस कांग्रेस को वोटबैंक की राजनीति की आदत पड़ गई है, उसने इस कानून पर दुष्प्रचार किया है। साथ ही कहा कि आज कांग्रेस, ममता दीदी, सपा, बसपा, केजरीवाल और कम्युनिस्ट सारे CAA का विरोध कर रहे हैं। उन्होंने सभी को इस पर कहीं पर भी चर्चा करने के लिए चुनौती दी। उन्होंने कहा कि चाहे सारे विपक्षी नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ एकजुट हो जाएं, लेकिन भाजपा अपने इस फैसले पर एक इंच भी पीछे नहीं हटेगी।

You May Also Like