अमेरिकी महिला ने आईआईटी रुड़की के प्रोफेसरों पर लगाया उत्पीड़न का आरोप

Please Share

देहरादून: भारत के बाद अब विदेश से भी भारत में मी टू का मामला सामने आया है। मामला उत्तराखंड से जुड़ा हुआ है। अमेरिकी उपन्यासकार ने रुड़की भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) के तीन प्रोफेसरों पर उत्पीड़न का आरोप लगाया है। महिला ने मेल के जरिये मानव संसाधन विकास मंत्रालय और पुलिस मुख्यालय को शिकायत भेजी है। मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस आरोपी तीनों प्रोफेसरों के बयान भी ले चुकी है।

हरिद्वार एसएसपी रिधिम अग्रवाल ने बताया कि घटना पिछले साल की है। उन्होंने बताया कि आईआइटी के असिस्टेंट प्रोफेसर की एक महिला दोस्त उनसे मिलने अमेरिका से रुड़की आईं थीं। जानकारी के अनुसार महिला उपन्यासकार हैं। महिला का आरोप है कि इस दौरान उसे अतिथि शिक्षक के तौर पर छात्रों को संबोधित भी किया। कुछ दिन रहने के बाद महिला वापस चली गई। महिला ने पुलिस मुख्यालय को मेल भेजी, जिसमें आरोप लगाया गया है आईआईटी में तीन प्रोफेसरो ने उसका उत्पीड़न किया है।

हरिद्वार एसएसपी को जांच सौंपी गई है। जानकारी के अनुसार एसएसपी ने आरोपी प्रोफेसरों के बयान भी दर्ज कर लिए हैं। जानकारी के अनुसार प्रोफेसरों ने पुलिस को बताया कि महिला का छात्रों को पढ़ाने का तरीका ठीक नहीं था। उनको उसके बारे में बताया गया, जिससे वो नाराज हो गईं ओर वहां से वापस लौट गई। प्रोफेसरों ने उत्पीड़न के आरोपों को पूरी तरह गलत बताया है।

मामले को लेकर डीजेएन ने खबर पब्लिश की है। खबर के मुताबिक पुलिस ने बताया कि मेल में महिला का मोबाइल नंबर नहीं है। उससे संपर्क करने का प्रयास किया जा रहा है। फिलहाल मेल के जरिए ही उनसे कुछ और जानकारी मांगी गई है। पुलिस की मानंे तो अब तक महिला ने कुछ जानकारी नहीं दी है।

You May Also Like