अल्मोड़ा में कांग्रेस में गुटबाजी पर बयान….

Please Share
अल्मोड़ा: प्रदेश कांग्रेस में गुटबाजी साफ देखने को मिल रही है। पिछले दिनों प्रदेश कांग्रेस नेतृत्व ने प्रदेश भर के अपने पार्टी के जिलाध्यक्षों को बदलने का कार्य क्या किया कि कांग्रेस की अन्दरखाने चल रही गुटबाजी उजागर हो गयी। जिससे कांग्रेस पार्टी में घमासान मच गया है। पार्टी के जिलाध्यक्षों को बदले जाने के बाद कांग्रेसी नेताओं की नाराजगी अब खुल कर सामने आने लगी है। कांग्रेस के पूर्व जिलाअध्यक्ष पीताम्बर पाण्डे ने खुद कोे हटाए जाने को लेकर इशारों इशारों में अपने आप को आहत तो बताया ही वहीं पीताम्बर पाण्डे ने अपना गुस्सा जाहिर करते हुए कांग्रेस के दूसरे गुट कोे कुबड़ी दासियों की उपमा से सम्बोधित कर डाला। यहीं नहीं उन्होंने बाकि कांग्रेसियों को भी इनसे सजग रहने की आवश्यकता बताते हुए कहा कि यह गुटबाजी पार्टी को कमजोर करने का काम करेगी।
गौरतलब है कि प्रदेश कांग्रेस में गुटबाजी काफी समय से देखी जा रही है। इंदिर हृदयेश और हरीश रावत के बीच बयानबाजियों का दौर पिछले दिनों काफी चला। कांग्रेस के प्रदेश नेतृत्व ने रातों रात पिछले दिनों पूरे प्रदेश के जिलाध्यक्षों को बदल दिए थे। माना जा रहा था कि नए जिलाध्यक्ष प्रीतम व इंदिरा गुट के बनाए गए हैं। जिसके बाद आज अल्मोड़ा के पूर्व जिलाध्यक्ष पीताम्बर पाण्डे ने खुद को कांग्रेस का निष्ठावान सिपाही बताते हुए दूसरे गुट पर निशाना साधते हुए कहा कि उनकी कांग्रेस के प्रति जो लम्बे समय से निष्ठा बनी हुई है उसमें आज कुछ कुबड़ी दासियों द्वारा शंका पैदा की जा रही है जो कि चिंतनीय है। उन्होंने कहा कि इससे पार्टी कमजोर होगी।

You May Also Like