अभिनेता रणधीर कपूर अपनी मां की अस्थि विसर्जन के लिए पहुंचे हरिद्वार, अन्य कपूर सदस्य भी पहुंचे

Please Share
-अरुण कश्यप
हरिद्वार: बॉलीवुड अभिनेता रणधीर कपूर अपनी मां कृष्णा कपूर की अस्थियां लेकर हरिद्वार पहुंचे हैं। जहाँ पूरे विधि विधान के साथ वीआईपी घाट पर अस्थियां विसर्जित की गई। अस्थि विसर्जन करने के लिए कपूर खानदान के कई अन्य लोग भी इस दौरान मौजूद रहे।
फिल्म अभिनेत्री करीना कपूर के पिता रणधीर कपूर ने बताया कि, वह अपनी मां की अस्थियां लेकर हरिद्वार पहुंचे हैं, जिनका स्वर्गवास एक अक्टूबर को हुआ था। उन्होंने बताया कि, उनके साथ शम्मी कपूर के बेटे कुनाल कपूर सहित कई लोग आये हैं।  साथ ही उन्होनें कहा कि, हरिव्दार से उनके पूरे खानदान की आस्था जुडी है।

You May Also Like