अयोध्या में आज जलेंगे रिकॉर्ड 5 लाख 51 हजार दीए, 226 करोड़ की योजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास

Please Share

अयोध्या: अयोध्या में शनिवार को हनुमान जयंती और छोटी दिवाली पर दीपोत्सव का भव्य कार्यक्रम होने जा रहा है। योगी आदित्यनाथ सरकार अयोध्या में इस बार भी धूमधाम से दीपोत्सव की तैयारी में जुटी है। वहीं राम की पैड़ी पर 5,51,000 दीये जलाकर विश्व रिकार्ड बनाया जाएगा। सैकड़ों छात्र-छात्राएं दीपकों को व्यवस्थित तौर पर घाट पर सजा रहे हैं। यहाँ एक चौकोना बनाया गया है, जिसमें 100 दीये रखे जाएंगे और घाट के दोनों तरफ दीये लगाए जा रहे हैं। सुबह 10 से 2 बजे तक भगवान श्रीराम के लीला चरित्र से जुड़ी विभिन्न झांकियों समेत भव्य शोभायात्रा निकलेगी।

रात्रि आठ बजे राम की पैड़ी पर राम कथा का प्रदर्शन, सवा आठ बजे तक सरयू पुल से आतिशबाजी और फिर साढ़े आठ बजे से रात्रि दस बजे तक भारत, नेपाल, श्रीलंका, इंडोनेशिया एवं फिलीपींस की रामलीला का मंचन किया जाएगा। अयोध्या में कार्यक्रम को देखते हुए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।

कार्यक्रम में राज्यपाल आनंदी बेन पटेल, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, फिजी गणराज्य की उपसभापति एवं सांसद वीना भटनागर, केंद्र और राज्य सरकार के मंत्री और अन्य प्रमुख लोग मौजूद रहेंगे। इस मौके पर 226 करोड़ की योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास होगा।

You May Also Like