भारत बंद के दौरान पूर्व सीएम हरीश रावत गिरफ्तार

Please Share

देहरादून: पूरे देश में कांग्रेस भारत बंद का असर देखने को मिला। कांग्रेस को इस विरोध प्रदर्शन में लगभग 21 राजनीतिक पार्टियों का समर्थन मिला। दरअसल, विपक्ष की केंद्र सरकार से  मांग है कि पेट्रोल और डीजल को जीएसटी के दायरे में लाया जाए। इसके अलावा कांग्रेस का कहना है कि पिछली सरकारों के अनुसार उत्पाद शुल्क में कटौती की जाए।

वहीं कांग्रेस के भारत बंद के दौरान असम की राजधानी गुवाहाटी में प्रदर्शन करते समय कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव और उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया गया। दरअसल यहां कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव और पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत देशव्यापी भारत बंद के मौके पर असम सचिवालय के आगे प्रदर्शन करते हुए पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर लिए गए। हरीश रावत के साथ पीसीसी अध्यक्ष रिपुन बोरा सहित पार्टी के कई वरिष्ठ नेताओं को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया। बता दें कि हरीश रावत भी बाकी कांग्रेसियों का तरह पेट्रोलियम पदार्थों की बढ़ती कीमतों के खिलाफ भारत बंग में असम बंद का नेतृत्व कर रहे थे।

You May Also Like