पांच साल की मासूम से नवीं के छात्र ने किया दुष्कर्म, गिरफ्तार

Please Share

हरिद्वार: कक्षा नौ में पढ़ने वाले एक छात्र ने पांच साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। छात्र पड़ोस में रहने वाले परिवार की मासूम बच्ची को खेलने के बहाने अपने कमरे में ले गया और उसके साथ शर्मनाक हरकत की। बच्ची के चीखने-चिल्लाने पर आरोपित भाग निकला। पुलिस ने बच्ची को मेडिकल के लिए भिजवाते हुए आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। जिसके बाद छात्र को गिरफ्तारी किया गया। जिसके बाद छात्र को किशोर न्यायलय में पेश किया गया।

जानकारी के मुताबिक, उत्तर प्रदेश के बागपत जिले में कस्बा बढ़ौत निवासी एक व्यक्ति सिडकुल की एक फैक्ट्री में काम करता है। उसका परिवार नजदीक के एक गांव में किराए पर रहता है। बगल में ही रायबरेली उत्तर प्रदेश के एक परिवार ने भी किराए पर कमरा लिया हुआ है। दोनों परिवारों का सिडकुल की फैक्ट्रियों में कामगार होने के चलते आपस में मेल-जोल भी था। शनिवार शाम दोनों परिवारों के पुरुष फैक्ट्री गए हुए थे। महिलाएं आस पड़ोस में थी। तभी आरोपित ने उस परिवार की पांच साल की बच्ची को खेलने के बहाने अपने साथ कमरे में ले गया। आरोप है कि उसने बच्ची के साथ दुष्कर्म कर दिया। बच्ची के शोर मचाने पर परिवार की महिलाएं दौड़कर पहुंची तो बच्ची बिलख रही थी।

You May Also Like