निजामुद्दिन मरकज की जमात में गए 5 लोगों को स्वास्थ्य परीक्षण के बाद किया गया होम क्वारेंटाइन

Please Share

 नरेश नौटियाल की रिपोर्ट:

मसूरी: पहाड़ों की रानी मसूरी सहित धनोल्टी विधान सभा छेत्र में लॉक डाउ्न के 11 वें दिन भी प्रशासन से लेकर स्वास्थ्य महकमा काफी सतर्क है।  नगर प्रशासन व पुलिस प्रशासन लगातार लॉक डाउन पर नजर बनाए हुए है। वंही मसूरी की मॉल रोड सहित सभी जगह सन्नाटा पसरा हुआ है।

बतादें कि मसूरी से निजामुद्दिन मरकज की जमात में गए 5 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण व चेकप के बाद उन्हें होम कोराइन्टेन कर दिया गया है। हाल तक मसूरी में कोई भी कोरोटाइन पॉजीटिव केस अस्पतालों में नही आया है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिविल अस्पताल के निरीक्षक डॉ0 यतेंद्र के मुताविक अस्पताल के दो कमरों को आइसोलेसन रूम के लिए सुरक्षित किये गए है। जबकि गढ़वाल मंडल विकास निगम में भी आइसोलेन्ट के लिए ब्यवस्था बनाई गई है।

सुने क्या कुछ कहना है स्वास्थ्य निरीक्षक  डॉ0 यतेंद्र का।

You May Also Like

Leave a Reply