राजस्थान: 30 निकायों में कांग्रेस व 13 में भाजपा को बढ़त

Please Share

जयपुर: राजस्थान निकाय चुनाव के लिए चल रही मतगणना में अभी तक की सूचना के अनुसार 49 में से 30 निकायों में कांग्रेस, 13 में भाजपा और छह में निर्दलीयों को बढ़त मिली है। पिलानी में तो 35 में से 31 वार्ड में निर्दलीय जीते हैं। चार निकायों में किसी का बहुमत नहीं है। भरतपुर नगर निगम में तो निर्दलीयों के पास भाजपा और कांग्रेस से ज्यादा सीटें हैं, कांग्रेस को बढ़त मिल रही है। इस बीच, उदयपुर नगर निगम चुनाव में भाजपा ने जीत हासिल की है।

16 नवंबर को हुए 49 नगरीय निकाय के चुनाव की मतगणना में कांग्रेस को बढ़त मिल रही है। 2105 वार्डों के लिए चुनाव हुआ था। अभी तक घोषित परिणामों में 504 सीटों पर कांग्रेस, 407 सीटों पर भाजपा, 2014 सीटों पर निर्दलीय, 12 सीटों पर बसपा, दो सीटों पर सीपीएम ने जीत दर्ज की है।

अभी तक आए परिणामों में पुष्कर और ब्यावर में भाजपा को बहुमत मिला है, वहीं कोटा कैथून और सांगोद में कांग्रेस को बहुमत हासिल हुआ है। उदयपुर नगर निगम चुनाव में भाजपा जीत गई है। और बीकानेर में भाजपा को और भरतपुर में कांग्रेस आगे दिख रही है। परिणाम लगातार आ रहे हैं और माना जा रहा है शाम तक स्थिति स्पष्ट हो जाएगी।

You May Also Like