दो सीटों से दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी बनी भाजपा

Please Share

मसूरी: मसूरी में भाजपा का 39वां स्थापना दिवस बड़ी धूम-धाम से मनाया गया। मसूरी भाजपा कार्यालय में भाजपा कार्यकर्ताओं ने पार्टी के अब तक के सफर पर चर्चा की। साथ ही स्थापना दिवस के मौके पर वर्तमान राजनीतिक परिस्थ्यिों पर भी विचार किया गया। कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर स्थापना दिवस की खुशी जाहिर की।

स्थापना दिवस के मौके पर कार्यकर्ताओं ने पीएम मोदी और भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह जिंदाबाद के नारे लगाए। भाजपा मंडल अध्यक्ष मोहन पेटवल और मदन मोहन शर्मा ने कहा की भाजपा दो सीटों से उठकर आज विश्व की सबसे बड़ी पार्टी के रूप में खड़ी है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी में ये मुमकिन है कि छोटा सा कार्यकर्ता प्रधानमंत्री बन सकता है और एक बूथ में बैठने वाला कार्यकर्ता राष्ट्रीय अध्यक्ष बन सकता है। उन्होंने कहा कि अन्य पार्टीयां सिर्फ वंश की राजनीति करती हैं। भाजपा ने जिस तरीके से केंद्र और राज्य में जो काम किये हैं। वह सराहनीय हैं, जिसका लाभ पार्टी को चुनाव में मिलेगा। पूरे देश में भाजपा सबसे ज्याद सीटें जीतकर आएगी।

You May Also Like