राष्ट्रीय सुरक्षा जागरण मंच की राष्ट्रीय स्तरीय बैठक में इन पहलुओं पर हुई चर्चा

Please Share

मसूरी: बार्लोगंज क्षेत्र के एक होटल मे राष्ट्रीय सुरक्षा जागरण मंच की राष्ट्रीय स्तर की तीन दिवसीय बैठक के बारे में जानकारी देते हुए राष्ट्रीय स्वंय सेवक संघ के वरिष्ठ स्वयं सेवक इंद्रेश कुमार ने बताया कि इसमें देश व विदेश भर की समस्याओं पर चर्चा की जायेगी।

राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के वरिष्ठ प्रचारक इंदे्रश ने बताया कि यहां पर राष्ट्रीय सुरक्षा जागरण मंच की तीन दिवसीय बैठक चल रही है। जिसमें देश भर के 40 चेप्टरों के कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। जिसमें आर्मी, नेवी व एअरफोर्स के रिटायर अधिकारी, रिटायर आईएएस, आईपीएस, जाति उपजाति, धर्म व उपधर्म के विशेषज्ञ सदस्य आये हैं। उन्होंने कहा कि आज चाइना भारत के लिए चुनौती बन रहा है। वह हमारी सीमओं की ओर बढ कर देश के अंदर दखल दे रहा है।

इस पर चर्चा की गई व त्योहारों में चीनी सामानों का बहिष्कार करने के लिए जागरण किया गया।ताकि वह आर्थिक रूप से कमजोर हो।उन्होने कहा कि धारा 370 व 35ए ने कश्मीर को बर्बाद कर दिया है। वहां पिछड़ापन व अलगाववाद तथा खौफ का मंजर है।उन्होंने ये भी कहा की अस्वच्छता प्रदुषण के खिलाफ गन्दगी करने नहीं देंगे पेड़ लगेंगे, जल बचायेगे, पलास्टिक से दूर रहने के बारे में जागरूक किया गया।

You May Also Like