राफेल सौदा: मोदी सरकार पर कांग्रेस के आरोपों का फ्रांस ने दिया जवाब

Please Share

नई दिल्ली: 36 राफेल लड़ाकू विमानों के सौदे पर कांग्रेस द्वारा मोदी सरकार पर लगाए गए सभी आरोपों को फ्रांस ने खारिज कर दिया है।

कांग्रेस के आरोपों को सीधे तौर पर खारिज करने से परहेज करते हुए फ्रांस ने कहा कि ‘‘जबरदस्त प्रदर्शन’’ और ‘‘प्रतिस्पर्धी कीमत’’ की वजह से राफेल विमान का चयन किया गया था। साथ ही उसने कांग्रेस के आरोपों को ‘‘घरेलू राजनीतिक मुद्दा’’ करार दिया।  फ्रांस ने कहा कि आरोप लगाने और दावे करने से पहले ‘‘तथ्यों को जांचने’’ की जरूरत है।

बता दें कि राफेल विमान खरीद में कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला ने मोदी सरकार पर घोटाले का आरोप लगाया है। सुरजेवाला का कहना है कि राफेल खरीद में कोई पारदर्शिता नहीं है। उन्होंने दावा किया कि जहाजों की कीमत 526 करोड़ है जबकि सौदा 1571 करोड़ का हुआ है।

गौरतलब है कि डसाल्ट एवियेशन ने भारतीय वायुसेना को 36 राफेल लड़ाकू विमान देने हैं।

वहीं अनिल अंबानी के नेतृत्‍व वाली रिलायंस डिफेंस लिमिटेड ने कांग्रेस को कहा है कि वह अपने आरोप वापस ले नहीं तो वह उस पर मुकदमा करेंगे। कांग्रेस का आरोप है कि फ्रांस की कंपनी ने भारतीय पाटर्नर (रिलायंस डिफेंस) को गलत तरीके से चुना है।

You May Also Like

Leave a Reply