सोमालिया: विस्फोटक से लदी कार लेकर होटल में घुसा आतंकवादी, 26 की मौत, 56 घायल

Please Share

मोगादिशूः दक्षिण सोमालिया की एक होटल में शनिवार को एक बड़ा आतंकवादी हमला हुआ है। यहां एक आत्मघाती हमलावर ने किसमायो शहर की मशहूर मेदिना होटल में धमाका कर दिया। हमलाकर विस्फोटकों से भरी एक गाड़ी लेकर होटल में घुस गए। इसके बाद भारी हथियारों से लैस कई बंदूकधारी आतंकियों ने होटल में गोली बरसाई। इस आतंकी हमले में मरने वालों की संख्या 26 हो गई है। वहीं हमले में 56 लोग घायल बताए जा रहे हैं। आतंकी हमले की जिम्मेदारी अल शबाब नाम के आतंकवादी संगठन ने ली है।

क्षेत्रीय अध्यक्ष अहमद मोहम्मद इस्लाम ने बताया कि, ‘हमले में 26 लोग मारे गए। मारे गए लोगों में कई विदेशी नागरिक हैं। इनमें तीन केन्याई, एक कनाडाई, एक ब्रिटिश, दो अमेरिकी और तीन तंजानिया के निवासी हैं। इसके अलावा दो चीनी नागरिक घायल भी हैं। जुबैलबंद क्षेत्र के राष्ट्रपति अहमद मोहम्मद ने एक बयान में कहा कि अल-कायदा से जुड़े अल शबाब द्वारा किए गए हमले में आगामी क्षेत्रीय चुनावों के लिए एक राष्ट्रपति उम्मीदवार भी मारे गए।

 अधिकारी ने कहा, “हमें लगता है… हमले में चार बंदूकधारी शामिल थे और मृतकों की संख्या अभी बढ़ सकती है।”  प्राधिकारियों ने बताया कि एक आत्मघाती हमलावर ने किसमायो शहर के लोकप्रिय मेदिना होटल में शुक्रवार को विस्फोटकों से भरा वाहन घुसा दिया जिसके बाद भारी हथियारों से लैस कई बंदूकधारी गोलीबारी करते हुए होटल में घुस गए। प्रत्यक्षदर्शी हुसैन मुक्तर ने कहा, “विस्फोट बहुत भीषण था।”
अलकायदा से जुड़े आतंकवादी समूह अल शबाब ने इस हमले की जिम्मेदारी ली है। वह पहले भी कई आतंकवादी हमलों को अंजाम दे चुका है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि मारे गए लोगों में एक जानी मानी सामाजिक कार्यकर्ता, उसका पति और एक स्थानीय पत्रकार भी शामिल है।

अधिकारियों ने बताया है कि एक आत्मघाती हमलावर किसमायो शहर के समुद्र किनारे बने होटल असासे में विस्फोटकों से लदी कार लेकर घुसा और फिर ताबड़तोड़ हमले किये। इस आतंकी हमले के बाद क्षेत्रीय अध्यक्ष अहमद मोहम्मद इस्लाम ने बताया, ‘हमले में 26 लोग मारे गए। इनमें कुछ विदेशी नागरिक हैं। इनमें तीन केन्याई, एक कनाडाई, एक ब्रिटिश, दो अमेरिकी और तीन तंजानिया के नागरिक हैं। इसके अलावा दो चीनी नागरिक भी घायल हुए हैं।’

You May Also Like