निर्भया प्रकोष्ठ में ही अब महिला सुरक्षित नहीं!

Please Share

बागेश्वर: जिले में निर्भया प्रकोष्ठ में तैनात महिला परामर्शदाता को धमकी देने का मामला सामने आया है। पीड़ित महिला के मुताबिक पहले एक युवक उसे लागातार फोन पर परेशान कर रहा था। जब उसने उसकी बात पर ध्यान नहीं दिया, तो वह ऑफिस आकर उसे धमकाने लगा। महिला ने युवक पर कार्यालय में आकर अभद्र व्यवहार करने का भी आरोप लगाया।
अब निर्भया प्रकोष्ठ में तैनात महिला ने जिलाधिकारी को लिखे पत्र में न्याय की गुहार लगायी है। महिला के मुताबिक, जब से उसका चयन निर्भया प्रकोष्ठ में हुआ है, तब से एक युवक उसे परेशान कर रहा है। महिला ने आरोप लगाया कि, उसे अलग-अलग नंबरो से फोन आ रहे हैं और नौकरी छोड़ने की धमकी दी जा रही है। महिला ने इस संबंध में पुलिस अधीक्षक और जिलाधिकारी को भी पत्र सौंपा है। वहीँ जिलाधिकारी ने मामले का संज्ञान लेते हुए पुलिस प्रशासन को कार्यवाही के निर्देश दिये हैं। पत्र में महिला ने अधिकारियों से शीघ्र आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

You May Also Like