केंद्रीय मंत्री बोले: मुझ पर तेल की कीमतें बढ़ने से फर्क नहीं पड़ता, क्योंकि मैं मंत्री हूं!

Please Share

नई दिल्ली: लगातार बढ़ती तेल कीमतों को लेकर केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने ऐसा बयान दिया है जो सुर्खियां बन गया है। अठावले से पूछा गया कि बढ़ती तेल कीमतों से उन पर क्या प्रभाव पड़ा है, तो उन्होंने साफ़ कह दिया कि पेट्रोल और डीजल की कीमतों में वृद्धि से वे परेशान नहीं हैं, क्योंकि वे मंत्री हैं। मंत्री होने के नाते मिलने वाले भत्ते का जिक्र करते हुए उन्होंने ऐसा कहा। साथ ही उन्होंने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान हंसते हुए कहा कि, यदि  मैं अपना मंत्रिस्तरीय पद खो देता हूं तो मुझ पर भी बढ़ती तेल कीमतों का प्रभाव पड़ सकता है।

इसके आलावा उन्होंने कहा कि, लोग बढ़ती तेल कीमतों से परेशान हैं। लोगों की परेशानी को समझते हुए सरकार का कर्तव्य बनता है कि तेल की कीमतों को घटाया जाए। उन्होंने कहा कि, यदि राज्यों द्वारा टैक्स कटौती की जाए तो तेल की कीमतों में कमी आ सकती है। साथ ही कहा कि, केंद्र इस मुद्दे पर गंभीरता से काम कर रहा है।

You May Also Like