हेरिटेज कंपनी की चार धाम हवाई सेवा पर रोक

Please Share

रुद्रप्रयाग: हेली सेवा के टिकटों में गड़बड़ी और सरकार को उड़ान के बदले दी जाने वाले राॅयल्टी नहीं देने के कारण शासन ने केदारनाथ समेत चार धाम में हवाई सेवा दे रही हैली कंपनी हेरिटेज की सेवाओं पर पूरी तरह रोक लगा दी है। इस संबंध में डीएम रुद्रप्रयाग मंगेश घिल्ड़ियाल को शासन ने निर्देश भी जारी कर दिए हैं। हेली कंपनी के लिए यह बड़ा झटका माना जा रहा है। कंपनी पर टिकटों की कालाबाजारी के आरोप भी हैं।

हेरिटेज कंपनी पर आरोप है कि, उसने सरकार को रॉयल्टी नहीं दी है, जिस कारण कंपनी की सेवाओं पर रोक लगाई जा रही है। दरअसल, प्रदेश में हेली सेवाओं का संचालन करने के लिए बदले कंपनियों को सरकार को निर्धारित राॅयल्टी देनी होती है, लेकिन कंपनी ने तय राॅयल्टी सरकार को नहीं दी। जिसके चलते कंपनी की संवाओं पर पूरी तरह रोका गया है।
यह भी माना जा रहा है कि, हेरीटेज कंपनी ने टिकटों की कालाबाजारी भी की थी, जिसको लेकर कंपनी पर मुकदमा पहले ही दर्ज हो चुका है।

इसको भी कंपनी की सेवाओं पर रोक के लिए आधार माना जा रहा है। इसके अलावा कंपनी पर कई अन्य गंभीर आरोप भी पहले से हैं, जिनको लेकर यूकाडा पर भी सवाल खड़े हुए थे।

केदारनाथ हेली सेवा को लेकर हैलो उत्तराखंड न्यूज ने लगातार खबरें प्रकाशित की, जिसका संज्ञान लेते हुए शासन-प्रशासन लगातार बड़े फैसले ले रही है। पहले टिकट कालाजाबारी को लेकर एसआईटी का गठन किया गया अब कंपनी की सेवाओं को प्रतिबंधित किया गया है। इससे यह बात भी साफ हो गई कि प्रदेश में हेली सेवा संचालित कर रही कुछ कंपनियां गड़बड़ी कर रही हैं। जिलाधिकारी ने बताया कि, उनको शासन ने हेरिटेज कंपनी की चार धाम यात्रा पर रोक लगाने के निर्देश दिए हैं। शासन के निर्देशों के अनुसार कंपनी की सेवाएं रोकी जा रही है। इस कार्रवाई के बाद चारों धाम में हवाई सेवाएं देने वाली दूसरी कंपनियों में भी हड़कंप मचा हुआ है।

You May Also Like