दुकानों के आवंटन मामले में पालिका अध्यक्ष पर अनियमितता का आरोप

Please Share

मसूरी: व्यापारी संघ ने झूलाघर पर चल रहे निर्माण को लेकर बुधवार को प्रेसवार्ता की। इस दौरान मसूरी व्यापार मंडल अध्यक्ष रजत अग्रवाल ने कहा कि, झूलाघर को एमडीडीए और नगर पालिका द्वारा जिस मानचित्र के अनुसार बनाया जाना था, उस अनुसार नहीं बनाया गया है। साथ ही जिन व्यापारियों को वहां पर दुकाने आवंटन होनी थी,  उनमें से कुछ व्यापारियों को नाम लिस्ट में होने के बावजूद भी दुकाने नहीं दी जा रही हैं। उन्होंने कहा कि, यदि जल्द ही इस पर कार्यवाही नहीं होती है तो वे धरना प्रदर्शन के लिए बाध्य होंगे।

वहीं लिस्ट में नाम होने के बाद भी दुकान न मिलने पर व्यापारी अमित गुप्ता ने कहा कि, पालिका अध्यक्ष मनमोहन सिंह मल्ल अपनी निजी राजनिति के चलते उन्हें दुकान आवंटित नहीं कर रहे हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि, जब वे पालिका अध्यक्ष से इस संबंध में बातचीत के लिए गए, तो पालिका अध्यक्ष ने उन्हें दुकान देने से साफ़ मना कर दिया।

You May Also Like